महाकाल भक्ति पर बेहतरीन शायरी | Mahakal Bhakt Shayari Collection
भगवान शिव को उनकी अनोखी महिमा, सरलता और कृपा के लिए जाना जाता है। उनकी भक्ति में डूबे हर भक्त का जीवन आनंद और शांति से भरा रहता है। आज हम आपके लिए महाकाल भक्ति पर एक शानदार महाकाल शायरी कलेक्शन लेकर आए हैं। इन शायरियों के जरिए आप महादेव के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त कर सकते हैं। तो आइए पढ़ते हैं और इन्हें अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करते हैं।
.jpg)
Mahakal Shayari
1.
बाबा तेरे पैरों का आसरा ले लिया
अब तो मुझ पर कृपा कर दो..!!
2.
जो भोले की भक्ति करेगा अपार आनंद पाएगा
मोह माया का क्या है यह सब तो यही रह जाएगा..!!
3.
अस्त्र शास्त्र के ज्ञाता महादेव के हम लाडले हैं
तभी तो हर हर शंभू बम बम भोले नाम गाते हैं..!!
4.
काल उसका क्या करे जो भक्त हो महाकाल का जय महादेव
बाबा मेरी दुनिया की बस इतनी सी कहानी है,
आपके चरणों में रहना आपकी मेरे ऊपर मेहरबानी है..!!
5.
अगर पार्वती का प्यार और शिव सा इंतजार हो
तो सदाबहार प्रेम की कहानी बन ही जाती है..!!
Mahakal Shayari in Hindi
6.
दुनिया में अमीर रोता है गरीब रोता है मगर जो
शंकर जी का जयकारा लगाता है चैन की नींद सोता है..!!
7.
भोले के द्वार पर आए और फिर भी दुख सताए
ऐसा हो ही नहीं सकता..!!
8.
हम किसी से डरते नही है
बस महाकाल पे मरते है..!!
9.
मंगलकारी संकट हारी है तू
पूरे ब्रह्मांड में अकेला सब पर भारी है तू..!!
10.
मेरी हर उलझन में भी रास्ता है
क्योंकि मेरी धड़कनों में महादेव का वास्ता है..!!
Mahakal Shayari Two Line
11.
मिलता है सुकून तुम्हें याद करके
होती है शुरुआत दिन की भोले को प्रणाम करके..!!
12.
छोड़ यह जमाना तेरे दर आ बैठे हैं
क्या दुनिया क्या दौलत जब तुझसे दिल लगा बैठे हैं..!!
13.
ओम नमः शिवाय जपते जाओ यह हर कष्ट का मंतर है
भोले की शरण में तो खुशियां निरंतर है..!!
14.
बसा तो सही दिल में महाकाल की तस्वीर
छोड़ दे बुराइयां खुद ही बदल जाएगी तेरी तकदीर..!!
15.
भोले की महिमा सबसे अनंत है
इनके चरणों में सब दुखों का अंत है..!!
Images for Mahakal Shayari
16.
सारी दुनिया मोह माया में चूर है
पर मेरा भोला फकीर होकर भी मशहूर है..!!
17.
महादेव मुझे रखना सदा अपने चरणों के पास
आपके सिवा कोई नहीं है मेरे साथ..!!
18.
जिस सुकून के लिए इंसान पता नहीं कहां कहां भटकता है
वो सुकून मुझे महादेव तुम्हारे चरणों में आकर मिलता है..!!
19.
दुआओं का पता नहीं मुझे पर इतना जानता हूं
तू कितना भी दुख दे तुझे मैं दिल से अपना मानता हूं..!!
20.
ना सुबह की होश ना शाम का पता है
मेरी रगो में तो बस महाकाल तेरा ही नशा है..!!
महाकाल शायरी: दो लाइनों में महादेव की भक्ति
महाकाल के प्रति गहरी श्रद्धा और आस्था को व्यक्त करती ये शायरी, महादेव के भक्तों की भावनाओं को बेहद खूबसूरती से प्रकट करती है। हर पंक्ति महाकाल की शक्ति, आशीर्वाद और उनकी भक्ति का प्रतीक है। आइए, इस अद्भुत संग्रह का आनंद लें।
Mahakal Shayari 2 Line
मैं तो बस एक हूं फकीर,
मेरे महादेव ने बदली मेरी तकदीर।रुद्राक्ष माला, चिंता नहीं काल की,
बस कृपा बनी रहे महाकाल की।चल रही हूँ धूप में, तो महाकाल तेरी छाया है,
शरण है तेरी सच्ची, बाकी तो सब मोह माया है।महाकाल नाम की चाबी ऐसी,
जो हर ताले को खोले।
काम बनेंगे उसके सारे,
जो जय श्री महाकाल बोले।बाबा मेरी दुनिया की बस इतनी सी कहानी है,
आपके चरणों में रहना, आपकी मेरे ऊपर मेहरबानी है।
Mahakal Attitude Shayari
यारो फना होने की इजाजत ली नहीं जाती,
ये महादेव की मोहब्बत है, पूछ के की नहीं जाती।जहाँ पर आकर लोगों की नवाबी ख़त्म हो जाती है,
बस वहीं से महाकाल के दीवानों की बादशाही शुरू होती है।लोग सारे देवताओं को देव बोलते हैं,
पर मेरे गुरुदेव को महादेव बोलते हैं।ना जीने की ख़ुशी, ना मौत का गम,
जब तक है दम, महादेव के भक्त हम।गरज उठे गगन सारा, समंदर छोड़े अपना किनारा,
हिल जाए जहान सारा, जब गूंजे महाकाल का नारा।
Ujjain Mahakal Shayari
बहुत मतलबी लोग मिलें हैं जीवन में,
पर मुझे मेरे महाकाल पर विश्वास है।बड़ी बरकत है महाकाल तेरी भक्ति में,
जब से की है, कोई दुःख दर्द ही नहीं होता।इस मतलबी दुनिया में कौन हमारा है,
अब हमें तो बस मेरे महादेव का ही सहारा है।साज़िश में शामिल तो सारा जहाँ था,
पर मुझे विश्वास मेरे महादेव पर था।काल का भी उस पर क्या आघात हो,
जिस बंदे पर महाकाल का हाथ हो।
Baba Mahakal Shayari
बदला है हर शख्स हमसे इस जहान में,
इसलिए आ गए हम भोले के दरबार में।महाकाल की शरण में जो भी भक्त आते हैं,
उनके सारे दुख दर्द मिट जाते हैं।झुकता नहीं शिव भक्त किसी के आगे,
वो काल भी क्या करेगा महाकाल के आगे।भागना मत मौत से, एक एहसान चढ़ा देगी,
जीवन के बाद मृत्यु, तुझे महादेव से मिला देगी।बाबा महाकाल के भक्त हैं हर हाल में मस्त,
जिंदगी एक धुआं है, इसलिए हम चिलम में मस्त।
Mahakal Shayari Love
क्या खाक मजा है जीने में,
जब तक महादेव न बसे सीने में।महादेव तुझसे इतना प्यार है कि,
मेरी खुशियों का हर दिन एक सोमवार है।चल रहा हूँ धूप में, तो महाकाल तेरी छाया है,
शरण है तेरी सच्ची, बाकी तो सब मोह माया है।दिखावे की मोहब्बत से दूर रहता हूँ मैं,
इसलिए महादेव के नशे में चूर रहता हूँ मैं।मेरी दुनिया है तुझमें कहीं महाकाल,
तेरे बिना तो मैं कुछ भी नहीं महाकाल।
Jai Mahakal Shayari
सारा ब्रह्मांड झुकता है जिसके शरण में,
मेरा प्रणाम है उन महाकाल के चरण में।कर्ता करे न कर सके, शिव करे सो होए,
तीन लोक नौ खंड में, महाकाल से बड़ा न कोई।आँधियों में भी जहाँ जलता हुआ चिराग़ मिल जाएगा,
उस चिराग़ से पूछना, महाकाल का पता मिल जाएगा।ना बादशाह बनना है, ना मशहूर होना है,
मुझे बस महाकाल तेरे इश्क़ में चूर होना है।अपनी तो बस इतनी सी कहानी है,
बालक हैं हम उसके, जिसकी दुनिया दीवानी है।
निष्कर्ष
महाकाल की भक्ति से हर भक्त का जीवन आनंद और शांति से भर जाता है। ये शायरी उनके प्रति असीम प्रेम और भक्ति को दर्शाने का माध्यम है। "जय महाकाल!"
Conclusion
इन महाकाल शायरियों के जरिए आप अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकते हैं। इन पंक्तियों को सोशल मीडिया पर शेयर कर महादेव की भक्ति का संदेश और प्रेरणा दूसरों तक पहुंचाएं।
हर हर महादेव! जय महाकाल!
0 टिप्पणियाँ