महाकाल शायरी: महादेव की भक्ति में डूबी हुई अनमोल रचनाएँ (Mahakal Poetry: Priceless creations immersed in devotion to Mahadev.)

महाकाल शायरी: महादेव की भक्ति में डूबी हुई अनमोल रचनाएँ

महाकाल की शक्ति, उनकी कृपा, और उनके प्रति असीम आस्था को दो पंक्तियों में व्यक्त करती यह शायरी हर दिल को भक्ति से भर देती है। चाहे वह उनके भक्तों का प्रेम हो या उनकी महिमा का गुणगान, महाकाल से जुड़ी हर शायरी अद्वितीय है।


Mahakal Shayari 2 Lines

  1. "मैं तो बस एक हूं फकीर,
    मेरे महादेव ने बदली मेरी तकदीर!"

  2. "चिंता नहीं है काल की,
    बस कृपा बनी रहे महाकाल की!"

  3. "चल रही हूँ धूप में तो महाकाल तेरी छाया है,
    शरण है तेरी सच्ची, बाकी तो सब मोह माया है!"

  4. "महाकाल नाम की चाबी ऐसी, जो हर ताले को खोले,
    काम बनेंगे उसके सारे, जो जय श्री महाकाल बोले!"

  5. "बाबा मेरी दुनिया की बस इतनी सी कहानी है,
    आपके चरणों में रहना, आपकी मेरे ऊपर मेहरबानी है!"

  6. "ना दौलत चाहिए, ना शोहरत चाहिए,
    मेरी जिंदगी में सिर्फ महाकाल की कृपा चाहिए!"

  7. "थोड़ा हाथ पकड़कर साथ दे दो ना बाबा,
    यहां आपके अलावा कोई नहीं है साथ देने वाला!"

  8. "महाकाल ब्रह्मांड की सबसे बड़ी शक्ति है,
    उनके भक्त कभी कमजोर नहीं हो सकते!"

  9. "माफ करना महाकाल,
    कुछ लोगों को बख्शा नहीं जाएगा!"

  10. "आप बस साथ रहना महादेव,
    रोती आँखों से भी मुस्कुरा लेंगे हम!"


Mahakal Attitude Shayari

  1. "यारो फना होने की इजाजत ली नहीं जाती,
    ये महादेव की मोहब्बत है, पूछकर की नहीं जाती!"

  2. "जहाँ पर आकर लोगों की नवाबी खत्म हो जाती है,
    वहीं से महाकाल के दीवानों की बादशाही शुरू होती है!"

  3. "जो समय की चाल हैं, अपने भक्तों की ढाल हैं,
    पल में बदल दें सृष्टि को, वो महाकाल हैं!"

  4. "लोग सारे देवताओं को देव बोलते हैं,
    पर मेरे गुरुदेव को महादेव बोलते हैं!"

  5. "गरज उठे गगन सारा, समंदर छोड़ दे किनारा,
    हिल जाए जहान सारा, जब गूंजे महाकाल का नारा!"

  6. "गांजे में गंगा बसी, चिलम में चार धाम,
    कंकर में शंकर बसे, और जग में महाकाल!"

  7. "ना जीने की खुशी, ना मौत का गम,
    जब तक है दम, महादेव के भक्त हम!"


Baba Mahakal Shayari

  1. "बदला है हर शख्स हमसे इस जहान में,
    इसलिए आ गए हम भोले के दरबार में!"

  2. "महाकाल की शरण में जो भी भक्त आते हैं,
    उनके सारे दुख दर्द मिट जाते हैं!"

  3. "जिंदगी की एक ही कहानी है,
    आज नहीं तो कल महाकाल की भक्ति पानी है!"

  4. "खुल चुका है नेत्र तीसरा शिव शंभू त्रिकाल का,
    इस कलयुग में वही बचेगा, जो भक्त हो महाकाल का!"

  5. "बाबा महाकाल के भक्त हैं हर हाल में मस्त,
    जिंदगी एक धुआं है, हम चिलम में मस्त!"


Mahakal Love Shayari

  1. "क्या खाक मजा है जीने में,
    जब तक महादेव न बसे सीने में!"

  2. "भोले की भक्ति में लीन रहता हूँ,
    पीके भांग, मैं नींद में रहता हूँ!"

  3. "दिखावे की मोहब्बत से दूर रहता हूँ मैं,
    इसलिए महादेव के नशे में चूर रहता हूँ मैं!"

  4. "कट जाएंगे सारे संकट उनकी शरण में,
    बैठकर तो देखो मेरे महाकाल के श्री चरणों में!"

  5. "मैनें तेरा नाम लेकर ही सारे काम किये हैं महाकाल,
    और लोग समझते हैं कि बंदा किस्मत वाला है!"

टिप्पणियाँ