शनि देव शायरी और स्टेटस
शनि देव शायरी
1. संघर्ष और सफलता
कभी मंगल तो कभी शनि,
कभी राहु भारी है,
हर किसी के जीवन में
इक संघर्ष जारी है।
ॐ शं शनैश्चराय नमः
2. कर्म का फल
शनि देव तो सिर्फ न्याय करते हैं,
कर्म तो इंसान को ही करना है।
जय श्री शनि देव।
3. कर्म और फक्र
कर्म करो ऐसा कि सबको हो फक्र,
हरदम समय का चलता है चक्र।
सिर्फ भगवान शनि की दृष्टि
ना हो हमारे शुभ कार्यों पर वक्र।
जय श्री शनि देव।
शनि देव स्टेटस
1. न्याय के देवता
नीति न्याय के देवता, शनि है मेरे नाथ,
फल मनुष्य के कर्म का देते हाथों हाथ।
कोटि कोटि वंदन प्रभु, विनती बारम्बार,
छत्र छाया रखो सदा, मुझ सेवक के माथ।
2. संघर्षों का साथी
शनि देव दुःख दे ताकि
इंसान अपने बुराईयों को छोड़ दे।
शनि देव दुःख दे ताकि
इंसान अच्छा कर्म करे और परिश्रम से पैसा कमाए।
जय श्री शनि देव।
शनि देव के अनमोल वचन
- “जो सत्य के मार्ग पर चलता है, शनि देव उसका बुरा नहीं करते।”
- “भगवान शनि देव कर्म फल दाता हैं, जैसा कर्म करोगे वैसा ही फल पाओगे।”
- “जो शनि देव से सच्चा प्यार करते हैं, उनके जीवन का उद्धार होता है।”
शनि देव की महिमा
1. महिमा अपरंपार
महिमा श्री शनि देव की, मुख से कही ना जाए,
विपदा, संकट, कष्ट सब तुरंत दूर हो जाए।
जय श्री शनि देव।
2. भक्ति और कृपा
सदा तुम पूरी मेरी हर इक आस करना,
हे शनि देव, तुम मुझे ना निराश करना।
तेरी भक्ति से मिलता है आत्मा को आराम,
आपकी कृपा से रंक भी हो जाए राजा समान।
शनि देव की प्रेरणा
1. इंसान का भरोसा
टूट गया है आत्मविश्वास,
मन रहता है बड़ा उदास।
हे श्री शनि देव महाराज,
सदा रहना मेरे साथ।
2. सत्य का रास्ता
झूठ फलता नहीं, शनि देव हैं दंड प्रधान,
सबको मिलता कर्मफल, यही विधि का विधान।
शनि देव पर विशेष विचार
सिर्फ यह मत सोचो कि शनि देव दुःख देते हैं,
उस दुःख में जीवन के सत्य का पता चलता है।
ॐ शं शनैश्चराय नमः
कविता: न्याय के रक्षक शनि देव
जग में दोनों हैं महान,
एक शनि दूजे हनुमान।
कृपा करो कृपानिधान,
सभी का करो कल्याण।
जय श्री शनि देव।
शनि देव की महिमा को समझें और उनकी कृपा प्राप्त करें। अगर आपको यह शायरी और स्टेटस पसंद आए, तो इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें और अपनी श्रद्धा व्यक्त करें। जय श्री शनि देव।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें