खूबसूरत दो लाइन शायरी (Beautiful two line poetry)

खूबसूरत दो लाइन शायरी (Beautiful two line poetry)

 *****

❛❛उम्मीद कम रखिए,
खुशी बेहिसाब होगी।❜❜
#Shayari_Hi_Shayari

*****
❛❛खूबियां जानकर चाहना आकर्षण है,
कमियां जानकर चाहना प्रेम है।❜❜

खूबसूरत दो लाइन शायरी Love

****
❛❛होने वाले खुद ही अपने हो जाते है,
किसी को कहकर अपना बनाया नहीं जाता।❜❜

*****
❛❛सौ दर्द छुपे हैं सीने में,
मगर अलग ही मज़ा है हँस के जीने में।❜❜

जीवन दो लाइन शायरी

*****
❛❛महंगाई का दौर है जनाब,
अब रिश्ते सिर्फ मुनाफा देखते हैं।❜❜

*****
❛❛ताल्लुकात बढ़ाने है तो कुछ आदतें बुरी भी सिख लो,
ऐब ना हो तो लोग महफिलों में नहीं बुलाते।❜❜

*****
❛❛ना समझ ही रहते तो अच्छा था,
समझदार बनते गए, उलझने बढ़ती गई।❜❜

*****
❛❛कुछ घाव कभी,
माफी की इजाज़त नहीं देते।❜❜
*****
❛❛मैं आदी हूँ ग़म का सब सह जाऊगा,
तुम चले जाओगे, मैं रह जाऊंगा।❜❜

खूबसूरत दो लाइन शायरी Sad

*****
❛❛सुकून भी अगर ढूंढना पड़े
तो इस से बड़ा कोई दर्द नही।❜❜

*****
❛❛सफर मोहब्बत का अब खत्म ही समझो,
उसकी बातों से अब जुदाई की महक आ रहीं है।❜❜

*****
❛❛अंत ही प्रारंभ है, वासना ही मोह है, इच्छा ही लालच है।
समझ ही ज्ञान है, अपेक्षाए ही दुख है, एकांत ही सुख हैं।।❜❜

*****
❛❛जो हमें समझ नहीं सका,
उसे हक है कि वह हमें बुरा ही समझे।❜❜

*****
❛❛बड़ी हिम्मत का काम है साहब,
खुद को ख़ुद ही की गिरफ्त से छुड़ा ले आना।❜❜

*****
❛❛इज़्ज़त बड़ी कमाल चीज़ है,
नीलाम होती है पर ख़रीदी नहीं जा सकती।❜❜

*****
❛❛तुम्हें भूलने का सामर्थ नही है मुझमें
ना ही पाने का भाग्य लेकर जन्मा हूं मैं।❜❜

खूबसूरत दो लाइन शायरी Attitude

*****
❛❛ज़िंदगी भी किताब सी होती है,
सब कुछ कह देती है खामोश रह के भी।❜❜

*****
❛❛इतनी चाहत से न देखा कीजिए महफ़िल में आप,
शहर वालों से हमारी दुशमनी बढ़ जायेगी।❜❜

*****
❛❛सादगी मशहूर है हमारी, 
खुशमिजाजी भी कमाल है।
हम शरारती भी इंतेहा के है, 
तनहा भी बेमिसाल है।❜❜

*****
❛❛वक्त, विश्वास और इज्जत ऐसे परिंदे हैं,
जो उड़ जाये तो वापस नहीं आते।❜❜

*****
❛❛मुझे न होता इश्क़ चाय से,
गर तू सांवली ना होती।❜❜

*****
❛❛मत खोल मेरे, दर्द से लिपटी क़िताब को,
लफ़्ज़ जी उठे तो, खौफ़ से मर जाओगे।❜❜

खूबसूरत दो लाइन शायरी Dosti

*****
❛❛मोहब्बत की अमानत हैं महबूब की तस्वीरें,
इश्क़ मे लोग इसे बर्षों सम्भाले रखते है।❜❜

*****
❛❛तस्वीरें लेना भी जरुरी है जिंदगी में साहब,
आईने गुजरा हुआ वक़्त नहीं बताया करते।❜❜

*****
❛❛उनके साथ चंद महीनों का अनुभव,
मेरे कई सालों पर भारी पड़ गया।❜❜

*****
❛❛एक शोर है मुझमें,
जो खामोश बहुत है।❜❜

*****
❛❛गिरा मैं तो कोई उठाने वाला नहीं मिला,
मर गया तो परिंदे भी हक जमाने लगें।❜❜

*****
❛❛उम्र का एक एक साल बीत रहा है,
और हम वक्त के साथ खाक हो रहे हैं।❜❜

*****
❛❛जिस इंसान के साथ सुकून मिलता हैं,
उस इंसान के साथ वक़्त बहुत कम मिलता हैं।❜❜

*****
❛❛पसंदीदा लोग,
तकलीफ बड़ी देते हैं।❜❜

प्रेरणादायी 2 लाइन शायरी जिंदगी

*****
❛❛मर्द की पसंदीदा औरत,
उससे बात ही नहीं करती।❜❜

*****
❛❛देखते हैं अब क्या मुकाम आता है साहब,
सूखे पत्ते को इश्क़ हुआ है बहती हवा से।❜❜
#Shayari_Hi_Shayari
❛❛खुद को जलील करवाने का
दूसरा नाम मोहब्बत है।❜❜

*****
❛❛धीरे धीरे सब छोड़ जाते है,
December तो सिर्फ एक महीना है।❜❜
#Shayari_Hi_Shayari

****
❛❛लोगों की किस्मत बदलती है,
मेरी सिर्फ मुसीबत बदलती है।❜❜

****
❛❛सबको इश्क करवाओ,
सब बर्बाद होने चाहिए।❜❜

*****
❛❛हमारे हालातो पर ही सह,
फ़क़त आप बस हस्ते रहिये।❜❜

*****
❛❛नींद बहुत कीमती चीज़ है,
तभी तो लोग इसे सोना कहते है।❜❜

*****
❛❛इस क़दर मेरे वजूद में वो समाया है,
धूप मुझ पर है और जमीन पर तेरा साया है।❜❜

*****
❛❛जिस परिस्थिति को मन,
स्वीकार कर ले वही सुख है।❜❜
हिंदी शायरी दो लाइन Life


*****
❛❛मर्द जब वफ़ा करने पर आता है,
तो किसी भी हाल में औरत का साथ नहीं छोड़ता।❜❜

*****
❛❛खबर छुपाई गई अफवाह उड़ाई गई,
कहानी कुछ और थी सुनाई कुछ और गई।❜❜

****
❛❛सब नज़र का फेर है,
रावण की निगाह से देखोगे
तो राम भी गलत लगेंगे।❜❜
#Shayari_Hi_Shayari
*****
❛❛इश्क है तो, जायेगा कहाँ,
जबरदस्ती रोके कोई कितना रुका है।❜❜

*****
❛❛मेरी गलतियां तो मशहूर हैं जमाने में,
फ़िक्र तो वो करें जिनके गुनाह पर्दे में हैं।❜❜

*****
❛❛वक़्त तो अब लफ़्ज़ों में दिया जाता है,
रूबरू तो महज दिखावा किया जाता है।❜❜

****
❛❛यह कैसी मोहब्बत है जो सबके सामने अनजान कह दिया,
मिले अकेले में तो जान कह दिया।❜❜

*****
❛❛होगी हजार शिकायत हमको तुमसे,
पर उससे ज्यादा इश्क है तुमसे।❜❜
#Shayari_Hi_Shayari
****
❛❛कितने अजीब है जमाने के लोग,
खिलौना छोड़ कर जज्बातों से खेलते है।❜❜

*****
❛❛और जब पसंद की चीज ही ना मिले,
फिर जो मर्जी मिले क्या फर्क पड़ता है।❜❜

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ